पर्वों को हर उत्तराखंडी उल्लासपूर्वक मनाता है: महेन्द्र भट्ट

News Hindi Samachar
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने जनता तथा प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड चाहे होली हो या दिवाली उनको उल्लास के रूप में मनाता है। हम भैलो के माध्यम से जहां रंग पर्व को मनाते हैं वहीं दीप पर्व के भी मनाने के एक नहीं अनेक माध्यम है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे पर्व हमें उत्साह का संदेश देते हैं। हम सब इस माध्यम से अपनी प्रसन्नता में बढ़ोतरी करते हैं यह अपने आप में हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मीडिया के बन्धुओं और समाज को दीप पर्व की ढेरों बधाई। यह पर्व हम सबके जीवन में उजाला लाएं और हम सब प्रफुल्लित त रहें। प्रदेश महामंत्री संगठन ने इस अवसर पर दीप पर्व की विशिष्टता की चर्चा करते हुए कहा कि दिवाली हर अंधेरे में दीप जलाने का पर्व है। तमसो मां ज्योतिर्गमय, असतो मां सदगमय, यह हमें प्रारंभ से ही सिखाया गया है। यही भारतीय परम्परा और भारतीय संस्कृति का मूल है। उन्होंने कहा कि दीप पर्व पूरे प्रदेश तथा देश के जीवन में उजाला लाए यह हमारी कामना है। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता विनोद सुयाल ने किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, प्रवक्ता मधु भट्ट, सुनीता विद्यार्थी, कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, सह मीडिया प्रभारी माणिकनिधि शर्मा, संजीव वर्मा, सत्यवीर सिंह चौहान समेत भारी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

IND vs PAK: दिवाली पर भारत ने पाकिस्तान को पीटकर किया बड़ा धमाका, कोहली ने किया कमाल

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया है। भारतीय टीम की जीत के हीरो विराट कोहली रहे जिन्होंने 53 बॉल पर 82 रनों की नाबाद पारी खेली। रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी बॉल पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई।
IND vs PAK: दिवाली पर भारत ने पाकिस्तान को पीटकर किया बड़ा धमाका, कोहली ने किया कमाल

You May Like