समुद्री सीमा पार करने पर पाकिस्तान ने 16 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

News Hindi Samachar

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की समुद्री सीमा में जाने पर पाकिस्तान ने 16 भारतीय मछुआरे को गिरफ्तार किया है और दो नौका जब्त की है। पाकिस्तान के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने कहा कि उनके एक जहाज ने मंगलवार को पाकिस्तान में समुद्री क्षेत्रों में नियमित निगरानी के दौरान 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और दो भारतीय नौकाओं को जब्त किया।

पीएमएसए ने एक बयान में कहा कि भारतीय नौकाओं को समुद्र में पाकिस्तानी कानून और संयुक्त राष्ट्र कानून के उल्लंघन के आरोप में पकड़ा गया है।प्रारंभिक जांच के बाद, नौकाओं को कराची ले जाया गया और पकड़े गए मछुआरों को आगे की कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए डॉक्स पुलिस को सौंप दिया गया। पीएमएसए के जहाज, विमान और नावें स्थानीय मछुआरों के हितों की रक्षा के लिए नियमित रूप से पाकिस्तान के समुद्री क्षेत्रों की गश्त और निगरानी करते हैं, जबकि यह सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी विदेशी मछली पकड़ने वाला जहाज देश के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) के अंदर अवैध शिकार न करे।

गौरतलब है कि पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से एक दूसरे देश के मछुआरों को समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुतिन ने पश्चिमी देशों को सुनाई खरी-खोटी, कहा-भारत और अफ्रीका को लूटा

मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को यूक्रेन के साथ युद्ध में जीते हुए चार क्षेत्र लुहांस्क, डोनेस्क, खेरसान और जपोरीजिया को रूस में मिला लिया। इसके साथ ही यूक्रेन के 15 प्रतिशत हिस्से पर अब रूस का नियंत्रण हो गया है। इस खुशी में क्रेमलिन में आयोजित […]
पुतिन ने पश्चिमी देशों को सुनाई खरी-खोटी, कहा-भारत और अफ्रीका को लूटा

You May Like