सरकारी स्कूल में पढ़ाई की जगह चल रही थी आटा चक्की, शिक्षक निलंबित

News Hindi Samachar

शिवपुरी (मप्र)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय पटपुरा में पढ़ाई होने की जगह गांव के एक दबंग व्यक्ति की आटा चक्की चलती हुई मिली है और यहां पदस्थ शिक्षक व पढ़ने वाले सभी छात्र स्कूल से नदारद पाये गये। यह मामला मंगलवार को तब सामने आया, जब शिवपुरी जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर इस विद्यालय में जिला शिक्षा विभाग की योजना अधिकारी रोहिणी अवस्थी औचक निरीक्षण करने पहुंचीं।

स्कूल शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिवपुरी जिलाधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय पटपुरा के शिक्षक श्रीनिवास भार्गव को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया है। अधिकारी ने बताया कि जब अवस्थी ने इस विद्यालय में कक्षाएं लगने की बजाय गांव के एक दबंग व्यक्ति की आटा चक्की चलती हुई और यहां पदस्थ शिक्षक व पढ़ने वाले सभी छात्रों को नदारद देखा, तो उन्होंने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पूछताछ पर ग्रामीणों ने बताया कि यहां तो शिक्षक कभी कभार ही स्कूल आते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से इस विद्यालय के एक कक्षा के अंदर आटा चक्की लगी हुई है और यहीं से संचालित हो रही है। जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘योजना अधिकारी ने निरीक्षण रिपोर्ट दी थी जिसमें बताया गया था कि इस स्कूल में शिक्षक नहीं थे और आटा चक्की चल रही थी। इस पर शिक्षक के निलंबन का प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा गया था और जिलाधिकारी की ओर से कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को समझने वाले पहले मुख्यमंत्री थे नरेंद्र मोदी: अमित शाह

मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी देश में ऐसे पहले मुख्यमंत्री थे जिन्होंने जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को समझा और इसके प्रबंधन को संस्थागत रूप दिया। शाह ने महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के मुदखेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के प्रशिक्षण मैदान […]
जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को समझने वाले पहले मुख्यमंत्री थे नरेंद्र मोदी: अमित शाह

You May Like