सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है: गणेश जोशी

News Hindi Samachar
देहरादून: प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री ने बुधवार को देहरादून के आपदा प्रभावित राजपुर क्षेत्र के काठ बंगला पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। मंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी। बीते सोमवार को भारी बारिश के कारण आयी आपदा में काठबंगला में 3 लोगों की मृत्यु हो गयी थी। इसमें लक्ष्मी पत्नी मंनू, संगीता पत्नी दिनेश एवं दिनेश के नवजात शिशु मौक़े पर ही मृत पाए गए थे। आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून के आपदा प्रभावित राजपुर क्षेत्र के काठ बंगला पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। साथ ही सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार को चार लाख रुपए की मुआवला राशि प्रदान की और अधिकारियों से प्रभावित परिवार को शीघ्र आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी पर सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। इस अवसर पर तहसीलदार सोहन सिंह रांगढ़, मनजीत रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस ने पंचायत चुनाव के लिए कसी कमर, कमेटी गठित

देहरादून: हरिद्वार पंचायत चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में 16 वरिष्ठ नेताओं की संसदीय कमेटी का गठन किया गया है। प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि हरिद्वार पंचायत चुनाव के लिए प्रदेश अध्यक्ष माहरा की […]
कांग्रेस ने पंचायत चुनाव के लिए कसी कमर, कमेटी गठित

You May Like