सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी ने जीता कोरिया ओपन का खिताब, वर्ल्ड नंबर-1 इंडोनेशियाई जोड़ी को हराया

News Hindi Samachar

येओसु (कोरिया):  भारतीय खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरुष युगल खिताब जीत लिया है। चिराग-सात्विक की जोड़ी ने वर्ल्ड नंबर-1 फजर अल्फियान और मोहम्मद रियान की इंडोनेशियाई जोड़ी को 17-21, 21-13, 21-14 के अंतर से हराया।

भारतीय जोड़ी एक गेम से पिछड़ रही थी लेकिन उसने शानदार वापसी करते हुए एक और खिताब अपनी झोली में डाला। शनिवार को भारतीय जोड़ी ने चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग की दुनिया की दूसरे नंबर की जोड़ी पर सीधे गेम में रोमांचक जीत से फाइनल में प्रवेश किया था। सात्विक और चिराग ने इस साल इंडोनेशिया सुपर 1000 और स्विस ओपन सुपर 500 खिताब भी जीते हैं।

सात्विक और चिराग ने जोड़ी बनाने के बाद कई खिताब अपने नाम किये हैं जिसमें राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक, थॉमस कप का स्वर्ण पदक, विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक के अलावा सुपर 300 (सैयद मोदी और स्विस ओपन), सुपर 500 (थाईलैंड और इंडिया ओपन), सुपर 750 (फ्रेंच ओपन) और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 में जीत शामिल हैं। बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर छह स्तर में विभाजित होता है जिसमें विश्व टूर फाइनल्स, चार सुपर 1000 टूर्नामेंट, छह सुपर 750 टूर्नामेंट, सात सुपर 500 टूर्नामेंट और 11 सुपर 300 टूर्नामेंट शामिल होते हैं। टूर्नामेंट का एक अन्य वर्ग बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 स्तर है जिससे भी रैंकिंग अंक मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मौसम विज्ञान केंद्र ने किया गुरुवार तक यलो अलर्ट जारी

देहरादून:  मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी गुरुवार तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में यलो अलर्ट किया है। विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को प्रदेश के जनपदों में कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज वर्षा हो सकती हैं। जिसके बाद प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया […]
मौसम विज्ञान केंद्र ने किया गुरुवार तक यलो अलर्ट जारी

You May Like