नेचुरल स्टार नानी की आगामी फिल्म ‘हिट 3’ की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले ही दिन बिके दस हजार से ज्यादा टिकट  

News Hindi Samachar

टॉलीवुड के लिए यह गर्मी का मौसम निराशाजनक रहा है। ‘मैड स्क्वायर’ को छोड़कर इस सीजन में रिलीज हुई हर बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। ऐसे में दर्शक, वितरक, सिनेमाघर मालिकों की नजरें ‘नेचुरल स्टार’ नानी की आगामी फिल्म ‘हिट 3’ पर टिकी हैं।

एडवांस बुकिंग के रुझान शानदार
‘हिट 3’ की एडवांस बुकिंग कुछ दिन पहले अमेरिका में शुरू हुई थी और वहां का रुझान शानदार रहा है। हैदराबाद में भी बुकिंग शुरू हो चुकी है। कुछ चुनिंदा थिएटर्स में पहले दिन ही बुक माय शो पर 10,000 से ज्यादा टिकट बिक गए। यह दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह की ओर इशारा है। रिलीज में अभी पांच दिन बाकी हैं, लेकिन ज्यादातर शो पहले से ही तेजी से भर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग कर सकती है।

सेंसर बोर्ड से पास हुई फिल्म
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में जल्द ही पूर्ण बुकिंग शुरू होने की उम्मीद है, क्योंकि फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल चुकी है। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि ‘हिट 3’ का प्रदर्शन न केवल टॉलीवुड के लिए, बल्कि कई लोगों की आजीविका के लिए भी महत्वपूर्ण होगा।

‘हिट 3’ में नजर आएंगी ये अभिनेत्री
‘हिट 3’ में नानी एक गुस्सैल पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी कश्मीर की खूबसूरत वादियों की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो इसे और रोचक बना रही है। नानी के साथ श्रीनिधि शेट्टी भी फिल्म में नजर आएंगी। ‘हिट’ फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और अब तीसरे भाग से भी लोगों की उम्मीदें आसमान छू रही हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए - मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अध्यस्त पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की कार्रवाई शुरू करने के दिए निर्देश  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर बैठक के दौरान उच्चाधिकारियों को प्रदेश में अध्यस्त पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण कर उनको तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की कार्रवाई शुरू करने के […]
चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए – मुख्यमंत्री धामी

You May Like