सीएम धामी ने 56 माह बाद मेयर रामपाल सिंह को बैठाया कुर्सी पर

News Hindi Samachar

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार सुबह रुद्रपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम में बनी बिल्डिंग और सीबीजी प्लांट का शुभारंभ किया। मुख्य बात यह रही की रुद्रपुर के मेयर रामपाल सिंह जो कि पिछले 56 माह से अपने एक प्रण के कारण अपनी कुर्सी पर नहीं बैठ रहे थे, सीएम धामी ने उन्हें कुर्सी पर बैठायाI इस दौरान मेयर रामपाल सिहं भाऊक हो गयेI इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और विधायक शिव अरोरा भी मौजूद रहे।

बता दें कि पिछले वर्षों उठे नजूल का मामला हल न होने तक रामपाल सिंह ने कुर्सी में नहीं बैठने का प्रण लिया था। अब नजूल भूमि का मामला हल हुआ तो वह मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में कुर्सी पर बैठे। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह भावुक भी हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत

देहरादून: सूबे के कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत दो दिवसीय कुमाऊं मंडल के दौरे पर हैं। अपने भ्रमण के दौरान वह राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के बेस अस्तपाल में नव स्थापित एमआरआई मशीन का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह नैनीताल जनपद में जिलाधिकारी उपस्थिति में […]
दो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत

You May Like