सीएम ने दिए अधिकारियों को निर्देश, अतिवृष्टि के दृष्टिगत रहें अलर्ट मोड पर

News Hindi Samachar

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उच्चाधिकारियों की बैठक लीI इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि के दृष्टिगत सभी अलर्ट मोड पर रहें। उन्होंने अधिकारियों से अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों एवं वहां किए जा रहे राहत व बचाव कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। अतिवृष्टि के दृष्टिगत 2 दिनों के लिए चारधाम यात्रा भी स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि मौसम के पूर्वानुमान को देखकर ही यात्रा करें। This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2023-08-14-at-12.16.10-PM-999x480.jpeg

सोमवार को सीएम आवास में आयोजित बैठक के चलते मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि के कारण जनपद पौड़ी में हताहत हुए लोगों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों को शीघ्र उचित उपचार दिलवाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि अतिवृष्टि से प्रदेश में जहां भी नुकसान हो रहा है, प्रभावितों को मानकों के अनुसार मुआवजा राशि यथाशीघ्र मिल जाय। कहा कि अतिवृष्टि से प्रदेश में हुई क्षति का पूरा आंकलन किया जाए।

मुख्यमंत्री जिलाधिकारियों से भी अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान एवं राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारी के संबंध में लगातार जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जिला प्रशासन एवं राहत-बचाव में लगे सभी दलों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा जाए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, डॉ रंजीत सिन्हा, एडीजी ए.पी.अंशुमान, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी एवं अपर सचिव जगदीश चन्द्र काण्डपाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चमोली: पिंडर नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों में दहशत

चमोली: चमोली जिले में रविवार रात से भारी बारिश हो रही है। क्षेत्र के थराली, नंदानगर और पीपलकोटी में नदियां और गाड़-गधेरे उफान पर हैं। सबसे अधिक नुकसान थराली झेल रहा है। यहां थराली गांव और केरा गांव में कई मकान व गौशालाएं मलबे में दब गईं। कई जगह छोटे […]
चमोली: पिंडर नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों में दहशत

You May Like