कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया

News Hindi Samachar

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के कालिंदी ट्रेक स्थित ओडिन कॉल क्षेत्र में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए चलाया गया रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। अभियान के तहत ओडिन कॉल से कुल 29 ट्रेकर्स को हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित रेस्क्यू कर हर्षिल पहुंचाया गया।

शासन से समन्वय स्थापित करते हुए सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया गया। सेनानायक ने एसडीआरएफ कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे अभियान की लगातार निगरानी की और मौके पर तैनात टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ, जिला पुलिस, भारतीय सेना, स्थानीय प्रशासन और यूकाडा की टीमें संयुक्त रूप से शामिल रहीं। इन टीमों के समन्वित प्रयासों से ओडिन कॉल क्षेत्र में फंसे सभी 29 ट्रेकर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

रेस्क्यू के बाद सभी ट्रेकर्स को आर्मी बेस हर्षिल स्थित चिकित्सालय लाया गया है। यहां चिकित्सकीय टीम द्वारा सभी की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की जा रही है। फिलहाल सभी 29 ट्रेकर्स सुरक्षित हैं और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

Next Post

दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में हाल में सामने आए दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को स्वत: संज्ञान लिया। इनमें दिल्ली में चलती स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और सार्वजनिक पार्क में किशोरी के साथ हुई घटना भी शामिल […]
दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा

You May Like