सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 4922.82 लाख रु. की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

News Hindi Samachar

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्सर में 4922.82 लाख रूपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 362.46 लाख रूपये की योजनाओं का लोकार्पण और 4560.36 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया गया। लोकार्पित की गई योजनाओं में ग्राम केहङा परगना मंगलौर में 230.36 लाख की लागत से बस स्टैंड, 86.24 लाख की लागत से राजकीय इंटर कालेज निरंजनपुर में चाहरदीवारी और 2 प्रयोगशाला, 45.86 लाख की लागत से ग्राम नगला खिताब में बारातघर शामिल हैं।

इसी प्रकार शिलान्यास की गई योजनाओं में 145.65 लाख रूपये की लागत से  ग्राम सुल्तानपुर में कब्रिस्तान चैराहे से पंचलेश्वर महादेव मंदिर तक मार्ग का पुनः निर्माण कार्य(द्वितीय चरण), 117.03 लाख की लागत से ग्राम रणजीतपुर से सिद्ध बाबा की ओर सड़क का निर्माण कार्य(राज्य पोषित), 203.92 लाख की लागत से ग्राम अकीबा खुर्द(शमशान घाट के पास) ग्राम दरमाहपुर एवं बहालपुरी को जोड़ने वाले मार्ग पर पथरी रोड़ पर 50.00 मीटर स्थान चैक्स टाईप पुल व पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य (द्वितीय चरण), 4093.76 लाख की लागत से केन्द्रीय सड़क निधि के अन्तर्गत भोगपुर- रायसी (राज्य मार्ग सं0 67) मोटर मार्ग का सिंगिल लेन/इण्टरमीडिएट लेन से 2 लेन (कि.मी. 0.00 से किमी 21.657) तक चैड़ीकरण एवं सुदढ़ीकरण कार्य और भोगपुर-रायसी (राज्य मार्ग सं0-67) मोटर मार्ग का सिंगिल लेन/इण्टरमीडिएट लेन से 2 लेन (किमी0 0.00 से किमी 21.657) तक चैड़ीकरण एवं सुद्ढ़ीकरण कार्य के अन्तर्गत किमी. 21 में 60 मी. स्पान आर.सी.सी. सेतु का निर्माण कार्य शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्सर क्षेत्र के लिये अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। विधान सभा क्षेत्र लक्सर के अन्तर्गत लक्सर नगर में खेल मैदान का निर्माण किया जायेगा।  ग्राम भिक्कमपुर, जीतपुर में यथा आवश्यकतानुसार एस0डी0आर0एफ0 की तैनाती की जायेगी। ग्राम भिक्कमपरु, जीतपुर में विद्युत आपूर्ति हेतु यथा आवश्यक क्षमता के विद्युत सब-स्टेशन का निर्माण किया जायेगा। गंगा नदी के बांध पर हरिद्वार-भोगपुर-बालावाला सडक का निर्माण किया जायेगा। ग्राम पंचायत सुल्तानपुर, आदमपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिया जायेगा। लक्सर नगर में रेलवे अण्डरपास/ओवर हेड ब्रिज का निर्माण किया जायेगा। विधान सभा क्षेत्र लक्सर के अंतर्गत 50 हैण्ड पम्प लगाये जायेंगे। नगर पंचायत लक्सर के प्रमुख चैराहो पर हाईमास्क लाईट लगायी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला पूर्ति विभाग द्वारा आयोजित अन्नोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

चमोली। विकासभवन कार्यालय में जिला पूर्ति विभाग द्वारा आयोजित अन्नोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बद्रीनाथ विधायक श्री महेन्द्र भटट द्वारा लाभार्थियों को खाद्यान वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में निर्धन परिवारों तक खाद्यान्न उपलब्ध कराने के उददेश्य से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न […]
जिला पूर्ति विभाग द्वारा आयोजित अन्नोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You May Like