सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को लगाया फ्लैग

News Hindi Samachar

मंत्री गणेश जोशी ने राज्यवासियों से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैन्य परिवारों के कल्याण एवं उत्थान के लिए अपना योगदान देने की अपील की 

देहरादून। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक और अधिकारिगणों ने प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को फ्लैग लगाया।

इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राज्यवासियों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और सभी से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैन्य परिवारों के कल्याण एवं उत्थान के लिए अपना योगदान देते हुए लोगों से भी योगदान देने की भी अपील की।

इस अवसर पर निदेशक सैनिक कल्याण श्याम सिंह, उप निदेशक निधि बधानी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Next Post

कपकोट बाजार में व्यापारियों से संवाद कर सीएम धामी ने लिया विभिन्न योजनाओं का फीडबैक

सीएम ने स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेते हुए जलेबी का भी उठाया आनंद बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपकोट बाजार में व्यापारियों के साथ संवाद कर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और कारोबारी सुविधाओं पर उनका फीडबैक लिया। इस दौरान सीएम ने स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेते हुए जलेबी […]
कपकोट बाजार में व्यापारियों से संवाद कर सीएम धामी ने लिया विभिन्न योजनाओं का फीडबैक

You May Like