सेवा सप्ताह के अंर्तगत मंत्री जोशी बांटी सिलाई मशीन

News Hindi Samachar
मसूरी: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राधा कृष्ण मंदिर को 6 एसी यानी एयर कंडीशनर और क्यारकुली भट्टा गांव की महिला समूह को 10 सिलाई मशीन सौंपी। इस दौरान मंत्री जोशी अपने पुराने दिनों को याद कर भावुक हो गए। जोशी ने कहा कि उन्होंने गरीबी को बहुत करीब से देखा है, वो चाहते हैं कि वो अपना जन्मदिन गरीब लोगों के साथ मनाकर उन्हें विभिन्न माध्यम से मदद कर सकें। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राधा कृष्ण मंदिर के सभागार के लिए 6 एसी दिए गए हैं। जिससे यहां पर गरीब परिवारों की कन्याओं की शादी समेत अन्य समारोह में गर्मी के समय में परेशानी नहीं होगी। वहीं, महिला समूह की बहनों को सिलाई मशीन दी गई है। ताकि, वो आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कि वो अपने अतीत को नहीं भूलते हैं। उन्होंने गरीबी बहुत नजदीक से देखी है। कई बात खाली पेट भी सोए हैं तो टपकता हुआ मकान भी देखा है। आज जनता के आशीर्वाद से वो विधायक और मंत्री बने हैं। ऐसे में उनकी कोशिश रहती है, वो हर समय लोगों की सेवा करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बारिश और बर्फबारी न होने से जैव विविधता प्रभावित, 26 जड़ी बूटियों पर खतरा

श्रीनगर: उत्तराखंड में इस वर्ष सर्दियों में अभी तक पहाड़ी इलाकों में एक दिन भी बारिश नहीं हुई है। इससे दिन के समय अन्य वर्षों की अपेक्षा गर्मी बढ़ी है। मौसम शुष्क हुआ है। इस कारण हिमालय की जैव विविधता बुरी तरह से प्रभावित हुई है। कम बर्फबारी के कारण […]
बारिश और बर्फबारी न होने से जैव विविधता प्रभावित, 26 जड़ी बूटियों पर खतरा

You May Like