सेना ने कभी भारत का शीश झुकने नहीं दिया: करन माहरा

News Hindi Samachar
देहरादून: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने शहीद सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य गाथा की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय सेना विश्व की सर्वोपरि सेना है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने कभी भी अपने सिद्धान्तों के खिलाफ समझौता नही किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा कहा कि आज तक जितने भी युद्ध लडे़ गये, उसमें हमारी सेना ने अपनी ताकत और सूझबूझ से भारत के शीश को कभी भी झुकने नही दिया। उन्होंने कहा कि विभाजन के बाद से ही भारत की हर सीमा पर घुसपैठ की कोशिशें होती रही हैं लेकिन भारतीय सशस्त्र बल के जांबाजों ने हर उस कोशिश को नाकाम कर दिखाया है। कांग्रेस सैनिक विभाग के अध्यक्ष कै. बलवीर सिंह रावत ने करगिल युद्ध में शहीद हुए जांबाजों को याद करते हुए कहा कि करगिल के शहीदों के शहादतों के गम में वतन के ऑसू धार बनकर रह गये, खून से लतपथ थे वह आंखिरी सांसों से अलविदा हमसे कह गये। इन पंक्तियों के साथ उन्होंने करगिल युद्ध में शहीद हुए जांबाजों को नमन करते हुए कहा भारत मां की गोद में ऐसे वीर जवान बार-बार जन्म लेकर भारत मां की रक्षा करते रहें। इस अवसर पर महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री पीके अग्रवाल, नीवन जोशी, गरिमा महरा दसौनी, लक्ष्मी अग्रवाल, कै.बलवीर सिह रावत, ले.कर्नल एसपी शर्मा, कर्नल मोहन सिह, मेजर हरि सिंह चौधरी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सूबेदार एसएस नेगी, सूबेदार मेजर एमएम भट्ट, एसएस नेगी, कृपाल सिंह नेगी, सूबेदार लक्ष्मण सिंह, हवलदार बलवीर सिंह पंवार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कारगिल शहीद दिवसः पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित

नैनीताल: कारगिल विजय दिवस पर सरोवरनगरी में कारगिल के शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। इस दौरान नगर में कारगिल के अमर शहीद मेजर राजेश अधिकारी की मूर्ति पर बड़ी संख्या में नगर वासियों ने पुष्पांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं नगर के पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती […]
कारगिल शहीद दिवसः पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित

You May Like