सैक्स रैकेट का खुलासा, दो युवतियों सहित तीन गिरफ्तार

News Hindi Samachar
हरिद्वार: मकान में चलाये जा रहे सैक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो युवतियों सहित तीन लोगोें को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री व हजारों की नगदी भी बरामद की गयी है। जानकारी के अनुसार बीती शाम थाना सिडकुल पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के एक मकान में कुछ लोग सैक्स रैकेट चला रहे है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान हेत्तमपुर में शिवम एकेडमी के निकट स्थित मकान में छापेमारी की। इस दौरान वहंा हड़कंप मच गया। पुलिस को मौके पर दो युवतियां व एक युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। इस पर पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री व हजारों की नगदी बरामद हुई। इस पर उन्हे थाने लाकर उनके खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश कर दिया गया है। गिरफ्तार युवक का नाम शीतल सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी मौ. खुशहालपुर थाना बाजपुर ऊधमसिंह नगर हाल पता सुमननगर रानीपुर हरिद्वार बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूूर्व केन्द्रीय मंत्री शैलजा कुमारी बनी उत्तराखण्ड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव की भी विदाई हो गई। उनकी जगह प्रभारी की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री रहीं कुमारी शैलजा को दी गई। शैलजा वर्ष 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बतौर स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल रहीं। उत्तराखंड कांग्रेस में प्रभारी रहते देवेंद्र यादव क्षत्रपों की जिस गुटबाजी […]
पूूर्व केन्द्रीय मंत्री शैलजा कुमारी बनी उत्तराखण्ड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी

You May Like