महिलाओं ने रोका मंत्री अग्रवाल का काफिला

News Hindi Samachar

उत्तरकाशी: जिले के जोशियाड़ा की नगर में जलभराव को लेकर महिलाओं ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का काफिला रोका। महिलाओं ने गंगोत्री विधायक सुरेश चैहान के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

शुक्रवार को जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होने पर महिलाओं का गुस्सा फूटा। महिलाओं का कहना है कि जलभराव की समस्या बढ़ती जा रही है, लेकिन विधायक या स्थानीय प्रशासन समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। महिलाओं का यह भी कहना था कि हर साल मानसून के दौरान उन्हे अनेकों समस्याओ का सामना करना पड़ता है। जिसकी सुध नही ली जा रही है।

दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को काले झंडे दिखाए। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा के शासन में जनहित के मुद्दो पर कोई गौर नही किया जा रहा है। मंत्री से लेकर संत्री तक भ्रष्टचार में लिप्त है। जिसके चलते जनसमस्याओं की कोई सुनवाई नही हो पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मणिपुर प्रकरण को लेकर महिला कांग्रेस ने किया पुतला दहन

देहरादून: मणिपुर हिंसा में दो लड़कियों के साथ हुए जघन्य अपराध के विरोध में महिला महानगर कांग्रेस व महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आरोपितों का पुतला दहन किया गया। शुक्रवार को एस्ले हाल चौक पर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्र हुए और प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के इस्तीफे की […]
मणिपुर प्रकरण को लेकर महिला कांग्रेस ने किया पुतला दहन

You May Like