स्कूल के  नए भवन में बैठते ही एक के बाद एक छात्रा होने लगी बेहोश, लगीं चीखने-चिल्लाने

News Hindi Samachar

उत्तरकाशी: एक सप्ताह बाद आज जैसे ही राजकीय इंटर कॉलेज कमद में छात्राएं स्कूल पहुंची अजीब से दृश्य सामने आया। यहां विद्यालय के नए भवन में बैठते ही  एक के बाद एक छात्रा बेहोश होने लगीं और जोरों से चीखने-चिल्लाने लगीं। यह देख विद्यालय में हड़कंप मच गया।

मामला उत्तरकाशी जिले के धौंतरी उपतहसील के राजकीय इंटर कॉलेज कमद का है। यहां एक हफ्ते बाद बच्चे स्कूल पहुंचे, लेकिन यहां स्कूल के नए भवन में बैठते ही एक के बाद एक छात्रा बेहोश होने लगीं। बीते दिवस भी दो बच्चे हुए थे। लेकिन आज एक साथ करीब 10 बालिकाएं बेहोश हो गईं। शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्राओं को बाहर निकाला और मैदान में ले आएं छात्राएं जोरों से चीखने चिल्लाने लगीं। अभिभावकों ने बताया की सभी बीमार छात्राओं को अभिभावक देव पश्वा के पास ले गए हैं। राणा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर समाधान की मांग की है।

इससे पहले उत्तराखंड के चंपावत जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां चंपावत जिला मुख्यालय से 93 किमी दूर स्थित जीआईसी रमक में कुछ छात्राएं एक साथ रोने, चीखने और कक्षाओं से भागने लगी थीं। वहीं कोई इस घटना को दैवीय प्रकोप बता रहा है तो कोई इसे मास हिस्टीरिया से जोड़ कर देख रहा है। बहरहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार में बाढ़ का कहर, 50 हजार एकड़ फसल बर्बाद; करोड़ों का नुकसान

हरिद्वार: हरिद्वार में बाढ़ और बारिश से हाहाकार है. किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई. स्थिति को देखते हुए बीजेपी के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और किसानों की मुआवज़ा राशि बढ़ाने की मांग की. अभिजीत ठाकुर की रिपोर्ट. […]
हरिद्वार में बाढ़ का कहर, 50 हजार एकड़ फसल बर्बाद; करोड़ों का नुकसान

You May Like