स्वच्छ जल एवं स्वच्छता के अभाव में लाखों लोग की हो रही मौत : संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने किया सचेत 

News Hindi Samachar
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने सचेत किया है कि पेयजल और स्वच्छता संबंधी बुनियादी ढांचे के अभाव की स्थिति दुनिया भर में गंभीर है तथा यह बदतर होती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र की जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के लाखों लोगों के पास पर्याप्त रूप से स्वच्छ पानी या स्वच्छता संबंधी ऐसा बुनियादी ढांचा नहीं है जो मनुष्यों के घरों से अपशिष्ट एवं कचरे को दूर करके उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें कहा गया है कि पेयजल और स्वच्छता संबंधी बुनियादी ढांचे के अभाव से दुनिया भर में लाखों लोगों की मौत हो रही है। वैश्विक थिंक टैंक यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी के निदेशक कावेह मदनी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के जल संबंधी सम्मेलन के दूसरे दिन जारी रिपोर्ट में दुनिया से वैश्विक विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जल संबंधी मुद्दों के बारे में बात करने और उन्हें गंभीरता से लेने का आह्वान किया गया है। मदनी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, रिपोर्ट में कुछ खतरनाक आंकड़े और परिणाम हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि जल संबंधी बुनियादी सेवाओं तक पहुंच की कमी ग्लोबल वार्मिंग के दौर में भी वैश्विक स्तर पर बाढ़, सूखे और अन्य आपदाओं की तुलना में अधिक लोगों की जान लेती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमृतपाल सिंह के खिलाफ उत्तराखंड में अलर्ट जारी

देहरादून: राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा है कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के राज्य में प्रवेश करने की संभावना के मद्देनजर एहतियात के तौर पर उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंहनगर जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. डीजीपी ने एएनआई को बताया, “खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह […]
अमृतपाल सिंह के खिलाफ उत्तराखंड में अलर्ट जारी

You May Like