कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हनुमान जयंती पर टपकेश्वर मंदिर में आयोजित सुंदरकांड पाठ में किया प्रतिभाग

News Hindi Samachar

देहरादून। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शनिवार को टपकेश्वर मंदिर में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सुंदरकांड का पाठ कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मंत्री जोशी ने मंदिर के व्यवस्थापकों और आयोजकों को भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और जनमानस से अपने जीवन में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करने की अपील भी की। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, सिकंदर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न योजनाओं के लिए स्वीकृत की धनराशि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में भारत नेपाल के बीच काली नदी पर छारछूम नामक स्थान पर निर्माणाधीन 110 मी० डबल लेन मोटर सेतु के नेपाल की ओर (डाउन स्ट्रीम) में पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य हेतु रू0 379.41 लाख, […]
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न योजनाओं के लिए स्वीकृत की धनराशि

You May Like