स्वरोजगार से संवरेगी पहाड़ों की आर्थिकी : डा. रावत

News Hindi Samachar

थलीसैण। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा धन सिंह रावत थलीसैण विकास खंड मुख्यालय में दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख धनराशि के चैक वितरित किए। इसके अलावा राजकीय आदर्श विद्यालय थलीसैण में नवनिर्मित कक्षा कक्षों का भी लोकार्पण किया।

श्रीनगर विधान सभा के अंतर्गत थलीसैण में आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में संचालित होने वाली घसियारी कल्याण योजना पहाड़ के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में सरकार ने अपूर्व कार्य किए हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं से बड़ी तादाद में लोग स्वरोजगार से जुड़ रहे हैं। स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ते हुए महिला समूहों को पांच लाख तक ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार से जुड़कर ही हम पहाड़ की आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैैं। कहा कि राजकीय आदर्श विद्यालय में चार नए कक्षों के निर्माण से यहां पठन पाठन की व्यवस्था दुरूस्त हो जायेगी। स्कूलों में शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम मेें मंत्री ने राजकीय आदर्श इंटर कालेज थलीसैण में 57.78 लाख की लागत से निर्मित 4 कक्षा-कक्षों का लोकार्पण किया। वहीं ब्लाक मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना भेड़ बकरी सेक्टर के अंतर्गत भेड़-बकरी इकाई का वितरण किया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख की धनराशि के चैक और कुक्कट पालन करने वालों को मूर्गियां, महिलाओं को सिलाई मशीन और आधुनिक आटा चक्की का वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व सीएम हरीश रावत ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की

रूद्रप्रयाग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मिशन-2022 की सफलता के लिए बाबा से आशीर्वाद भी मांगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस को सत्ता में वापस लाना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने तीर्थपुरोहितों से […]
पूर्व सीएम हरीश रावत ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की

You May Like