पूर्व सीएम हरीश रावत ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की

News Hindi Samachar

रूद्रप्रयाग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मिशन-2022 की सफलता के लिए बाबा से आशीर्वाद भी मांगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस को सत्ता में वापस लाना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने तीर्थपुरोहितों से भेंटकर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

पूर्व सीएम हरीश रावत हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने मंदिर में आराध्य बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। उन्होंने आराध्य से उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की विजयश्री का आशीर्वाद मांगा।

बाबा के दर्शन कर मंदिर से बाहर आते समय उन्होंने प्रवेश द्वार से धाम में मौजूद यात्रियों का भी गर्मजोशी से अभिनंदन किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जनसंपर्क कर आमजन को भाजपा सरकार की नाकामियों से अवगत कराने का आह्वान किया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों से भी बातचीत की। तीर्थपुरोहितों ने उन्हें देवस्थानम बोर्ड समेत आपदा के बाद से उनके हितों की अनदेखी समेत अन्य कई समस्याओं से भी अवगत कराया। पूर्व सीएम के साथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्यक्ष और मनोज रावत समेत अन्य कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के केदारनाथ भ्रमण ने उत्तराखंड की राजनीति को भी गर्मा दिया है। आगामी 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी केदारनाथ दौरा प्रस्तावित है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि उनकी तरफ से देवस्थानम बोर्ड भंग है। आगामी विस चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आई तो इसे पहले ही दिन भंग कर यात्रा की पूर्व व्यवस्था की जाएगी। वे अपने अधूरे संकल्पों को पूरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विचार गोष्ठी में प्रसिद्ध चित्रकार बी मोहन नेगी को किया याद

पौड़ी। उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट व बी.मोहन नेगी कलान्यास द्वारा प्रसिद्ध चित्रकार बी. मोहन नेगी की स्मृति में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने बी मोहन नेगी के साहित्य सृजन संसार, वर्तमान में उपयोगिता व भविष्य की संभावनाओं को लेकर विस्तार से विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम […]
विचार गोष्ठी में प्रसिद्ध चित्रकार बी मोहन नेगी को किया याद

You May Like