हमारी बातों को ध्यान से सुना गयाः नीतीश कुमार

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातिगत जनगणना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमारी पूरी बात सुनी। सबने जातिगत जनगणना के पक्ष में एक-एक बात कही है। उन्होंने हमारी बात को नकारा नहीं है, हमने कहा है कि इस पर विचार करके आप निर्णय लें।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी से सभी पार्टियों ने मिलकर अपनी बात कही। हमने अमित शाह से 6 महीने पहले मुलाकात की थी। उस वक्त मेरी अकेले मुलाकात हुई थी, शिष्टमंडल नहीं मिला था। इस बीच उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी मांगों को मान लिया जाएगा।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारी बात गंभीरता से सुनी है, अब हम लोगों को उनके निर्णय का इंतजार है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक काम होगा। इससे देश के अंतिम पायदान पर खड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मंडल कमीशन से पहले पता ही नहीं था कि देश में कितनी जातियां हैं। मंडल कमीशन हुआ उसके बाद पता चला कि देश में हजारों जातियां हैं।
तेजस्वी ने कहा कि जब जानवरों की गिनती होती है, पेड़-पौधों की गिनती होती है तो इंसानों की भी होनी चाहिए। आपको बता दें कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं ने पीएम मोदी से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या तक 320 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

नई दिल्ली। ंअयोध्या को पर्यटन के हिसाब से विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है। इन सबके बीच खबर यह है कि राम नगरी को पर्यटन सिटी बनाने के लिए इसे दिल्ली से सीधे जोड़ा जा सकता है। दिल्ली और अयोध्या के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की योजना […]
अयोध्या तक 320 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

You May Like