हिमाचल में भाजपा ने खो दी विश्वसनीयता, आप को विकल्प के रूप में देख रही जनता: मनीष सिसोदिया

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विश्वसनीयत खो दी है और वहां के लोग आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लोग आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रहे हैं। भाजपा ने लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता खो दी है। हाल ही में भाजपा नेता हरमेल धीमान हमारी पार्टी में शामिल हुए और अब हिमाचल प्रदेश भाजपा के 1,000 नेता और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कश्मीर की वादियों में चित्रकारी करने पहुंचा कलाराम ग्रुप, कलाकारों ने कहा-यहां पर डर का कोई माहौल नहीं

श्रीनगर। कोरोना महामारी के बाद प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद वादियों में एक बार फिर से रौनक लौट आई है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर की वादियों में कलाराम समूह के कलाकार पहुंचे हैं। जहां पर वो कुछ वक्त तक रहने वाले हैं और वहां की वादियों की हू-ब-हू चित्रकारी […]
कश्मीर की वादियों में चित्रकारी करने पहुंचा कलाराम ग्रुप, कलाकारों ने कहा-यहां पर डर का कोई माहौल नहीं

You May Like