देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया है। सीएम ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न स्व. पंत एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक थे। उन्होंने कहा कि पंडित पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगार प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हिंदी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने तथा उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री रहते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में भी उनकी महती भूमिका रही। उनका संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देशवासियों के लिए सदा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
11 सितंबर 2023, आज का पंचांग
Mon Sep 11 , 2023
पंचांग- 11 सितंबर 2023 विक्रम संवत – 2080, अनला शक सम्वत – 1945, शोभकृत पूर्णिमांत – भाद्रपद अमांत – श्रावण तिथि कृष्ण पक्ष द्वादशी – 11:52 पी एम तक नक्षत्र पुष्य – 08:01 पी एम तक योग परिघ – 12:14 ए एम, सितम्बर 12 तक सूर्य और चंद्रमा का समय […]

You May Like
-
आप ने स्मार्ट सिटी कार्यों में देरी पर किया विरोध प्रदर्शन
News Hindi Samachar September 19, 2022
