हिन्दू-मुस्लिम आबादी का कांग्रेसी गणित, 2028 तक बराबर हो जाएगी दोनों की जन्मदर?

News Hindi Samachar

नई दिल्ली। हिन्दु-मुस्लिम को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने हिन्दु-मुसलिमों की जनसंख्या पर जो बयान दिया उससे राजनीति एक बार फिर गर्मा सकती है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि जिस प्रकार से जनसंख्या की जन्मदर घट रही है, साल 2028 तक हिंदुओं और मुसलमानों की जन्मदर बराबर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ये कहते हैं कि मुसलमान चार-चार बीवी कर लेते हैं, दर्जनों बच्चे पैदा कर लेते हैं। दस साल बीस साल बाद मुसलमान बहुसंख्यक हो जाएंगेव हिन्दू अल्पसंख्यक हो जाएंगे।

मध्य प्रदेश के सिहोर में किसान पदयात्रा कार्यक्रम के समापन के दौरान टाउन हॉल में दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं चुनौती देता हूं। जो भी मुझसे चर्चा करना चाहे कर ले। एक रिपोर्ट आई है। जिसमें सेन्सस रिपोर्ट के आधार पर किसे ने सर्वे किया है। 1951 से लेकर आज कर मुसलमानों की जन्मदर जितनी तेजी से घट रही है उतनी तेजी से हिन्दुओं की जन्मदर नहीं घटी है। लेकिन आज भी मुसलमानों की जन्मदर करीब 2.7 है जबकि हिन्दुओं की जन्मदर 2.3 है। जिस प्रकार से जनसंख्या की जन्मदर घट रही है 2028 तक हिन्दुओं और मुस्लिमों की जनसंख्या लगभग बराबर हो जाएगी।

दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी और असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘आज खतरा बताकर हिंदुओं को गुमराह किया जाता है और दूसरी तरफ एक ओवैसी साहब हैं जो मुसलमानों को खतरा बताकर वोट कमाना चाहते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी हिंदुओं को खतरे में बताते हैं तो ओवैसी मुसलमानों को खतरे में बताते हैं। उन्होंने कहा कि सच्चाई तो ये है कि न हिंदुओं को खतरा है और न मुसलमानों को, खतरा तो सिर्फ मोदी और ओवैसी को है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

न मैं भूपेश बघेल के साथ हूं और न ही टीएस सिंह देव के, मुख्यमंत्री आते-जाते रहेंगे: मोहन मरकाम

रायपुर। पंजाब, राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंर्तकलह जारी है। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 68 सीटों पर जीत दर्ज की थी और 15 सालों तक सत्ता में रहने वाली भाजपा 15 सीटों पर ही सिमट गई थी। इस जीत के बाद कांग्रेस […]
न मैं भूपेश बघेल के साथ हूं और न ही टीएस सिंह देव के, मुख्यमंत्री आते-जाते रहेंगे: मोहन मरकाम

You May Like