हैती में बाढ़ से 15 लोगों की मौत, आठ लापता 

पोर्ट ऑ प्रिंस (हैती): हैती में भारी बारिश के कारण भयानक बाढ़ और भूस्खलन संबंधी घटनाओं में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग लापता हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। हैती की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार मकानों में पानी भरने से करीब 13,400 लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। सड़के पानी में पूरी तरह डूब चुकी हैं। अधिकारियों ने बताया कि 7,400 से अधिक परिवारों के प्रभावित होने की सूचना है। बारिश से हुए नुकसान का पता लगाया जा रहा है। प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने कहा कि वह बाढ़ से प्रभावित लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्थानीय तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

 राष्ट्रपति द्रौपदी ने लोगों से दैनिक गतिविधियां पर्यावरण अनुकूल बनाने का किया आग्रह 

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोगों से स्वच्छ, जैव विविधता से भरपूर तथा सुंदर ग्रह के लिए अपनी दैनिक गतिविधियों को पर्यावरण के अनुकूल बनाने का आग्रह किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लोगों से यह आग्रह किया। पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस के […]
 राष्ट्रपति द्रौपदी ने लोगों से दैनिक गतिविधियां पर्यावरण अनुकूल बनाने का किया आग्रह 

You May Like