होली से पहले मिल सकती है 88 मंत्री व राज्यमंत्री स्तर के पदों के दायित्वों की जिम्मेदारी

News Hindi Samachar

देहरादून: होली से पहले उत्तराखंड सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। जिसमें वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

उत्तराखंड सरकार के विभिन्न बोर्डों, निगमों और समितियों में शासन को अभी तक 88 खाली पदों का ब्योरा प्राप्त हुआ है। कुल मिलाकर इनमें सदस्यों की संख्या को जोड़कर खाली पदों की संख्या एक सौ से अधिक हो जाती है। इसी को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होली से पहले बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

आपको बता दें कि, मंत्रिपरिषद अनुभाग ने पिछले दिनों अलग-अलग विभागों से उनके अधीन बोर्डों, निगमों, आयोगों और समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, सलाहकार के पदों की स्थिति का ब्योरा मांगा था। विभागों को यह जानकारी भेजनी थी कि उनके अधीन संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य व सलाहकार के कितने पद खाली हैं और कितने पदों पर लोग काम कर रहे हैं।

विभागों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार की विभिन्न संस्थाओं में मंत्री लेवल के 24 पद के साथ ही अन्य विभागों से जानकारी मिलने के बाद इन पदों की संख्या 64 हो सकती है। जिन पदों के लिए सरकार उपाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत कर सकती है। साथ ही एक और जानकारी सामने आई है कि सदस्य लेवल के पद बड़ी संख्या में खाली हैं। जिसपर सरकार जल्द बड़ा फैसला ले सकती है।

वहीं, पदों के खाली होने की सूचना के बाद अब प्रदेश भाजपा के नेतृत्व में काम पर जोरों से जु़ट गया है। विचार किया जा रहा कि किस कद के नेता को कौन से पद की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। माना जा रहा है कि हाल ही में होने वाली मुख्यमंत्री की बैठक में फैसला लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बागेश्वर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, किसी नुकसान की कोई खबर नहीं

बागेश्वर,: बागेश्वर जिले में आज सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई है। सोमवार सुबह 4.49 बजे बागेश्वर में आए भूकंप के झटके से लोग भयभीत हैं। हालांकि किसी भी प्रकार से नुकसान की कोई खबर नहीं है। जिला […]
बागेश्वर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, किसी नुकसान की कोई खबर नहीं

You May Like