10 जगह बनेंगे पिंक शौचालय, मेयर ने दिए जगह चिह्नित करने के निर्देश

News Hindi Samachar
देहरादून:  पिंक शौचालय को लेकर अमर उजाला की मुहिम रंग लाई है। नगर निगम ने इसका संज्ञान लेते हुए शहर के 10 स्थानों पर पिंक शौचालय बनाने का निर्णय लिया है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने इसके लिए अधिकारियों को जहह चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा शहर में बदहाल सार्वजनिक शौचालयों की भी हालत सुधारी जाएगी। उनकी मरम्मत के साथ ही साफ-सफाई की जाएगी। बता दे कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राजधानी देहरादून की जनसंख्या 1696694 है। इसमें महिलाओं की आबादी 804494 है। यानी महिला और पुरुषों की आबादी लगभग बराबर है। शहर में 41 सार्वजनिक शौचालय हैं। हैरत यह भी है कि इनमें आधी आबादी के लिए एक भी पिंक शौचालय नहीं है। वहीं, जो सार्वजनिक शौचालय हैं, उनमें भी महिलाओं के लिए सुविधाएं नहीं हैं। इनमें से कई बदहाल पड़े हैं तो कई पर ताले लटके हैं। इससे महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है| मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि बाजारों में महिलाओं के लिए शौचालय न होने से उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। नगर निगम अब शहर के 10 स्थानों पर पिंक शौचालय बनाएगा। साथ ही शहर के शौचालयों की हालत भी सुधारी जाएगी। सुलभ इंटरनेशनल संस्था को भी अपने शौचालयों में महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सड़के दुर्घटना में एक की मौत,एक गंभीर

देहरादून: देर रात कार कंटेनर की टक्कर से एक की मौत हो गयी जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत देर रात्रि में कंट्रोल रूम […]
सड़के दुर्घटना में एक की मौत,एक गंभीर

You May Like