मनोहर लाल खट्टर से मिले कैप्टन अमरिंदर, थोड़ा इंतजार करिए, हम सरकार बनाएंगे

News Hindi Samachar

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री खट्टर के साथ मुलाकात की। जिसे शिष्टाचार मुलाकात कहा गया। आपको बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अमरिंदर सिंह भाजपा के साथ गठबंधन करना चाहते हैं और उन्होंने इस दिशा की तरफ अपना पहला कदम भी बढ़ा दिया है।

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद अमरिंदर सिंह ने मीडियाकर्मियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सदस्घ्यता अभियान काफी अच्घ्छा चल रहा है। थोड़ा इंतजार करिए। हम (अपने सहयोगियों के साथ) सरकार बनाएंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री खट्टर के साथ मुलाकात को शिष्घ्टाचार मुलाकात का नाम दिया है। दरअसल, गांधी परिवार के वफादारों में से एक अमरिंदर सिंह ने अपमानित होकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और बाद में कांग्रेस भी छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने खुद की पार्टी का ऐलान किया। जिसे ‘पंजाब लोक कांग्रेस‘ के नाम से जाना जाता है।

कांग्रेस से अलग होने के बाद अमरिंदर सिंह लगातार गठबंधन कर चुनाव में उतरने की बात कर रहे हैं। इतना ही नहीं कृषि कानूनों की वापसी के बाद अमरिंदर सिंह भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर भी उत्सुकता दिखाई है। अमरिंदर सिंह की मनोहरलाल खट्टर के साथ मुलाकात गठबंधन की दिशा पर उठाया गया पहला कदम है। हालांकि दिल्ली दौरे के समय उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से बंद कमरे में मुलाकात की थी। जिसके कई राजनीतिक मायने निकाले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जम्मू-कश्मीर के हिंदू और बौद्ध स्मारक स्थलों को भव्यता पुनर्जीवित करने का अभियान

जम्मू-कश्मीर में कराये गये हालिया सर्वेक्षण के बारे में तरुण विजय का कहना है कि घाटी में अपनी तरह की यह पहली प्रक्रिया है और यह जम्मू-कश्मीर की सांस्कृतिक भव्यता को पुनर्जीवित करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि का परिणाम है। नयी दिल्ली। कश्मीर में अपनी तरह की अनोखी […]
जम्मू-कश्मीर के हिंदू और बौद्ध स्मारक स्थलों को भव्यता पुनर्जीवित करने का अभियान

You May Like