दून के पंचसितारा होटल में 15 वर्ष के किशोर ने किया महिला कर्मचारी से बाथरूम में दुष्कर्म

News Hindi Samachar

देहरादून: मसूरी रोड के एक पंचतारा होटल में हाउसकीपिंग का काम करने वाली महिला कर्मचारी से बाथरूम में दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म का आरोप होटल में ठहरे एक नाबालिग पर लगा है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। आरोपी को पुलिस ने संरक्षण में ले लिया। शनिवार को उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, राजपुर क्षेत्र के फाइव स्टार होटल हयात में एक महिला हाउसकीपिंग का काम करती है। शुक्रवार सुबह नौ बजे महिला ने अपना मोबाइल लेडीज बाथरूम में चार्जिंग पर लगाया था। इसी दौरान एक लड़का वहां आया और महिला को हाय कहा। महिला ने इस पर कहा कि कुछ चाहिए तो रिसेप्शन पर बात करें। आरोप है कि लड़के ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने शोर मचाया लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण किसी को सुनाई नहीं दिया। आरोपी छत्तीसगढ़ से अपने माता-पिता के साथ यहां आया था। पुलिस के अनुसार लड़के की उम्र करीब 15 वर्ष है। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। होटल में आरोपी का परिवार दो दिन पहले आकर ठहरा था। शुक्रवार को 12 बजे उन्हें चेकआउट करना था, लेकिन इससे पहले ही यह वारदात हो गई। इसके बाद होटल में हड़कंप मच गया। कमरों में ठहरे मेहमान भी बाहर आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भावना मासूम बच्ची के पिता के उपचार के लिए आई आगेए दोनों बच्चों को लिया गोद

देहरादून: सामाजिक कार्यकर्ता भावना पाण्डेय ने दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी गोपाल शर्मा के उपचार के लिए एक लाख 11 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है। इसके साथ ही उनकी दोनों बेटियों को भी गोद लिया है। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी […]
भावना मासूम बच्ची के पिता के उपचार के लिए आई आगेए दोनों बच्चों को लिया गोद

You May Like