उत्तराखंड में 160 कोरोना संक्रमितए 02 की मौत

News Hindi Samachar
देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 160 नए मामले मिले हैं जबकि आज दो संक्रमित की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर एक हजार से नीचे आ गई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 1723 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश के 10 जिलों में कुल 160 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। इनमें से देहरादून में 58,हरिद्वार 11,नैनीताल 56,पौड़ी गढ़वाल 14,पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल़ 03-03,उधमसिंह नगर 07,रुद्रप्रयाग 01,अल्मोड़ा, 02,चमोली में 05 संक्रमण के मामले मिले हैं। राज्य के बागेश्वर, चंपावत और उत्तरकाशी में एक भी मामला नहीं आया। प्रदेश में आज 321 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए। राज्य में कुल 978 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। प्रदेश कोरोना रिकवरी दर 95.14 फीसद है। मंगलवार को प्रदेश के 827 केन्द्रों पर कुल 25,442 लोगों को टीका लगाया। 22,718 पात्र लोगों को प्रीकॉशन डोज दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिपाही ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

हरिद्वार: हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित लालढांग चौकी में तैनात सिपाही शेर सिंह रावत ने ईमानदारी की बड़ी मिसाल पेश की है। शेर सिंह ने रुपयों से भरा हुआ बैग सकुशल वापस लौटा दिया जो उसे सड़क पर पड़ा पाया था। चंद रुपयों के लिए जहां लोगों की नियत […]
सिपाही ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

You May Like