सिपाही ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

News Hindi Samachar
हरिद्वार: हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित लालढांग चौकी में तैनात सिपाही शेर सिंह रावत ने ईमानदारी की बड़ी मिसाल पेश की है। शेर सिंह ने रुपयों से भरा हुआ बैग सकुशल वापस लौटा दिया जो उसे सड़क पर पड़ा पाया था। चंद रुपयों के लिए जहां लोगों की नियत खराब हो जाती है वहीं लालढांग चौकी में तैनात सिपाही शेर सिंह ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। सिपाही शेर सिंह मंगलवार को ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी लहरपुर गांव की सड़क पर उन्हें एक काले रंग का बैग पड़ा हुआ दिखाई दिया। शेर सिंह ने बैग उठाया और उसे खोल कर देखा तो उसमें 53500 की नकदी और कुछ कागजात थे। शेर सिंह ने देर न करते हुए कागजातों में पड़े हुए नंबर पर फोन मिलाया तो लियाकत अली से बातचीत हुई। लियाकत अली ने बताया कि वो नजीबाबाद से बिजनौर चिड़ियापुर डिपो में नीलामी की लकड़ी खरीदने आए थे, तभी रास्ते में उसका बैग गिर गया, जिसमें 53500 की नकदी और कागजात थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

न्यायमूर्ति ब्रह्म सिंह ने स्थानीय निकायों में आरक्षण का प्रथम प्रतिवेदन मुख्यमंत्री को सौंपा

देहरादून: उत्तराखण्ड के स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के लिए एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ब्रह्म सिंह वर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोग का प्रथम प्रतिवेदन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के प्रथम प्रतिवेदन की संस्तुति जनपद […]
न्यायमूर्ति ब्रह्म सिंह ने स्थानीय निकायों में आरक्षण का प्रथम प्रतिवेदन मुख्यमंत्री को सौंपा

You May Like