देश में 24 घंटे में कोरोना के 16,906 नए मरीज मिले

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में बुधवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 16,906 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 15,447 है, जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित 45 मरीजों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़ 30 लाख 11 हजार 874 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.49 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर एक लाख 32 हजार 457 पहुंच गई है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 3.68 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 4 लाख 59 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 86 करोड़ 77 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भीलवाड़ा हरिद्वार से कावड़ लाने के लिए उत्तराखंड पुलिस के पोर्टल पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

भीलवाड़ा:  भीलवाड़ा सावन में हरिद्वार से कावड़ लाने के लिए श्रद्धालुओं को इस बार अपना पंजीकरण कराना होगा। उत्तराखंड पुलिस ने इसके लिए एक पोर्टल खोला है। व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए इस बार उत्तराखंड पुलिस ने सावन में कावड़ मेला-2022 में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का पंजीकरण कराना […]
भीलवाड़ा हरिद्वार से कावड़ लाने के लिए उत्तराखंड पुलिस के पोर्टल पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

You May Like