चुनावी मौसम में राहुल चले ननिहाल, पंजाब की रैली रद्द

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर सियासी माहौल के बीच राहुल गांधी बुधवार को इटली की यात्रा पर रवाना हो गए। इसे लेकर बीजेपी नेताओं ने तंज कसा है। राहुल गांधी की काबलियत और ऐन मौके पर मैदान छोड़ने जैसी टिप्पणियां सामने आई हैं। बचाव में उतरी कांग्रेस ने कहा कि निजी यात्रा को लेकर अफवाह न फैलाएं। विदेश यात्रा पर टीका-टिप्पणियों के बीच राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर सस्पेंस देर तक बना रहा। राहुल कहां गए और कब तक लौटेंगे इसकी डिटेल देर रात तक आई। इसके मुताबिक राहुल नए साल की छुट्टी पर इटली गए। वो दोहा के रास्ते इटली जाएंगे और 5 जनवरी तक छुट्टी पर रहेंगे।

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सियासी बवाल मचा तो कांग्रेस की तरफ से जवाब आया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विट कर कहा कि राहुल गांधी एक निजी यात्रा पर गए हैं। बीजेपी और उसके दोस्त मीडिया के लोगों को अनावश्यक अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए। सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी 5 जनवरी को भारत आ जाएंगे। वह सभी के संपर्क में है।

इस बीच जनवरी के पहले हफ्ते में उनकी रैली पंजाब में होनी थी। अब जब वो विदेश चले गए हैं तो सूत्रों के मुताबिक पंजाब की रैली रद्द कर दी गई है। गौरतलब है कि 3 जनवरी को पंजाब के मोगा में उनकी रैली होना थी, जिसे रद्द कर दिया गया है। इसी रैली से कांग्रेस अपने चुनाव प्रचार का शंखनाद करने जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सभी दल समय पर चुनाव के पक्ष में, एक लाख मतदान केंद्रों की सीधे लाइव वेबकास्टिंग होगीः मुख्य चुनाव आयुक्त

लखनऊ। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव टालने की मांग के बीच गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक दलों ने कोविड को ध्यान में रखते हुए चुनाव कराने का सुझाव दिया। […]
सभी दल समय पर चुनाव के पक्ष में, एक लाख मतदान केंद्रों की सीधे लाइव वेबकास्टिंग होगीः मुख्य चुनाव आयुक्त

You May Like