बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद

News Hindi Samachar

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई, जिससे एक युवक लापता हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने गोमती नदी में तलाश अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी के साथ युवक का शव भी बरामद कर लिया। हादसे के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ब्यानगढ़ के समीप रात के समय एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गोमती नदी में जा गिरी। हादसे के बाद स्कूटी सवार युवक का कोई पता नहीं चल पाया। घटना की सूचना थाना बागेश्वर को दी गई, जिसके बाद एसडीआरएफ को तलाश अभियान के लिए रवाना किया गया।

हेड कांस्टेबल दिनेश पुरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और गोमती नदी में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान टीम ने नदी में तलाश करते हुए दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी और युवक का शव बरामद कर लिया।

मृतक की पहचान मोहित मेहरा (25 वर्ष), पुत्र मोहन सिंह, निवासी अरोड़, रानीखेत के रूप में हुई है। एसडीआरएफ के जवानों ने शव को नदी से बाहर निकालने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Next Post

सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल- मुख्यमंत्री देश की रक्षा से लेकर उत्तराखण्ड के विकास तक उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) स्थित विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी (सेवानिवृत्त) के […]
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

You May Like