19 अप्रैल 2023,आज का पंचांग

News Hindi Samachar
-आचार्य कृष्णदत्त शर्मा धर्म: आज का पंचांग 19 अप्रैल 2023, बुधवार: राष्ट्रीय मिति चैत्र 29, शक संवत् 1945, वैशाख, कृष्ण चतुर्दशी, बुधवार, विक्रम संवत् 2080। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 06। रमजान 27, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 अप्रैल सन् 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 24 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र 11 बजकर 53 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग अपराह्न 03 बजकर 25 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। शकुनि करण पूर्वाह्न 11 बजकर 24 मिनट तक उपरांत नाग करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 11 बजकर 53 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का समय 19 अप्रैल 2023 : सुबह 5 बजकर 52 मिनट पर। सूर्यास्त का समय 19 अप्रैल 2023 : शाम 6 बजकर 49 मिनट पर। आज का शुभ मुहूर्त 19 अप्रैल 2023 : विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 48 मिनट से 7 बजकर 10 मिनट तक। अमृत काल रात को 9 बजकर 36 मिनट से 11 बजकर 7 मिनट तक। आज का अशुभ मुहूर्त 19 अप्रैल 2023 : राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक। पंचक सुबह 5 बजकर 52 मिनट से रात को 11 बजकर 53 मिनट तक। आज का उपाय : दुर्गा सप्‍तशती का पाठ करें और पीपल को जल दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

19 अप्रैल 2023,आज का राशिफल

मेष राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी लेकिन संतोष भी रहेगा कि शुभ कार्यों में खर्च हुआ है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार भी आपका मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। पीली वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें। वृषभ राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी […]
19 अप्रैल 2023,आज का राशिफल

You May Like