28 मार्च 2023,आज का पंचांग

News Hindi Samachar
आचार्य कृष्णदत्त शर्मा धर्म: राष्ट्रीय मिति चैत्र 07, शक संवत 1945, चैत्र शुक्ल सप्तमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 15। रमजान 05, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 मार्च सन 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सप्तमी तिथि सायं 07 बजकर 03 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। मृगशिरा नक्षत्र सायं 05 बजकर 32 मिनट तक उपरांत आर्द्रा नक्षत्र का आरंभ। सौभाग्य योग रात्रि 11 बजकर 35 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। वणिज करण सायं 07 बजकर 03 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का समय 28 मार्च 2023 : सुबह 6 बजकर 16 मिनट पर। सूर्यास्त का समय 28 मार्च 2023 : शाम 6 बजकर 36 मिनट पर। आज का शुभ मुहूर्त 28 मार्च 2023 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 35 मिनट से 6 बजकर 59 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 58 मिनट से रात्रि 9 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। द्विपुष्कर योग सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शाम 5 बजकर 32 मिनट तक। आज का अशुभ मुहूर्त 28 मार्च 2023 : राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 44 मिनट से 9 बजकर 34 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्यरात्रि 11 बजकर 16 मिनट से 12 बजकर 3 मिनट तक। भद्रा शाम 7 बजकर 2 मिनट से अगली सुबह 6 बजकर 15 मिनट तक। आज का उपाय : चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रमजान के बीच सऊदी अरब में बड़ा हादसा, उमराह के लिए मक्का जा रही बस में लगी आग, 20 तीर्थयात्रियों की मौत

रियाद: सऊदी अरब में एक भयानक बस हादसा हुआ है जिसमें करीब 20 उमराह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है और 29 घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसा देश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में हुआ। यह हादसा इस्लाम के पवित्र महीने रमजान में हुआ है जब बड़ी संख्या में मुस्लिम […]
रमजान के बीच सऊदी अरब में बड़ा हादसा, उमराह के लिए मक्का जा रही बस में लगी आग, 20 तीर्थयात्रियों की मौत

You May Like