आज का पंचांग, 22 अप्रैल 2023

News Hindi Samachar
-आचार्य कृष्णदत्त शर्मा धर्म: आज का पंचांग 22 अप्रैल 2023, शनिवार: राष्ट्रीय मिति वैशाख 02, शक संवत 1945, वैशाख, शुक्ल द्वितीया, शनिवार, विक्रम संवत 2080। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 09। शव्वाल-01, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 अप्रैल सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि प्रातः 07 बजकर 50 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 24 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग प्रातः 09 बजकर 25 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 07 बजकर 50 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का समय 22 अप्रैल 2023 : सुबह 5 बजकर 48 मिनट पर। सूर्यास्त का समय 22 अप्रैल 2023 : शाम 6 बजकर 50 मिनट पर। आज का शुभ मुहूर्त 22 अप्रैल 2023 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 1 बजकर 3 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 14 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 57 मिनट से 7 बजकर 19 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 8 बजकर 58 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग मध्य रात्रि 11 बजकर 24 मिनट से अगली सुबह 6 बजकर 16 मिनट तक। त्रिपुष्कर योग सुबह 6 बजकर 17 मिनट से 7 बजकर 49 मिनट तक। आज का अशुभ मुहूर्त 22 अप्रैल 2023 : राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 17 मिनट से 7 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। आज का उपाय : शनि मंदिर में सरसों का तेल और काले तिल अर्पित करें और शनि चालीसा का पाठ करें। गेहूं, गुड़,जल से भरा घड़ा दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जीवन में उतारे परशुराम जी के ये विचार

धर्म: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भगवान विष्णु के 6वें अवतार परशुराम जी का जन्म हुआ था। ऐसी मान्यता है कि परशुराम जी का जन्म ब्राह्मण परिवार में हुआ था।उनके पिता जमदग्नि तथा माता रेणुका थीं. परशुराम जी अस्त्र और शस्त्र में निपुण थे। ऐसा माना […]
जीवन में उतारे परशुराम जी के ये विचार

You May Like