बॉम्बे हाईकोर्ट ने गृह मंत्रालय को जारी किया नोटिस

News Hindi Samachar

देहरादून: बॉम्बे हाईकोर्ट ने बच्चे गोद देने वाली एजेंसी की याचिका को लेकर गृह मंत्रालय को नोटिस जारी किया है| याचिका में एक साल के अफगानी बच्चे का पासपोर्ट गृहमंत्रालय द्वारा जारी करने की मांग की गई हैI

याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट की जस्टिस गौतम पटेल और जस्टिस नीला गोखले की डिवीजन बेंच ने एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह या उनके कार्यालय के किसी वकील को इस मामले में मदद करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि पुणे स्थित बच्चों को गोद देने वाली एजेंसी भारतीय समाज सेवा केंद्र ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका में मांग की गई थी कि कोर्ट केंद्रीय गृहमंत्रालय को निर्देश दे कि वह एक साल के अफगानी बच्चे को पासपोर्ट जारी कर दे। याचिका में कहा गया है कि बच्चे के माता-पिता ने 9 सितंबर 2021 को बच्चे को भारतीय समाज सेवा केंद्र को सौंपा था। याचिका में कहा गया है कि बच्चे का जन्म भारत में ही हुआ है इसलिए वह भारतीय पासपोर्ट पाने का हकदार है लेकिन अभी तक पासपोर्ट ना मिलने के कारण बच्चे को गोद देने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।

याचिका में कहा गया है कि अगर कोई विदेशी दंपति बच्चे को गोद लेते हैं तो बिना पासपोर्ट के बच्चे को गोद देना संभव नहीं होगा। कोर्ट ने कहा कि मामला इतना बड़ा नहीं  है और इसे एडिशनल सॉललिसिटर जनरल कार्यालय के किसी वकील की मदद से सुलझाया जा सकता है। कोर्ट ने गृह मंत्रालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही कोर्ट ने याचिका की एक कॉपी  सॉलिसिटर जनरल कार्यालय भेजने के भी निर्देश दिए हैं। कोर्ट अब इस मामले पर आगामी एक मार्च को सुनवाई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

IPC, CRPC, फॉरेंसिक और एविडेंस एक्ट में संशोधन करेगी सरकार: केंद्रीय गृह मंत्री

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को दिल्ली पुलिस की 76वीं स्थापना दिवस परेड में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, यह मेरे लिए गर्व का क्षण है कि मैं 75 साल से अधिक की विरासत का हिस्सा हूं। दिल्ली पुलिस आजादी के बाद से आज तक अपने […]
IPC, CRPC, फॉरेंसिक और एविडेंस एक्ट में संशोधन करेगी सरकार: केंद्रीय गृह मंत्री

You May Like