देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,923 नए मरीज

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे में मंगलवार सुबह आठ बजे तक कोरोना संक्रमित 9,923 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 7,293 रही।वहीं, कोरोना से 17 लोगों की मौत हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कुल 4 करोड़ 27 लाख 15 हजार 193 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा रिकवरी दर 98.61 प्रतिशत है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 79 हजार, 313 है। दैनिक संक्रमण दर 2.55 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3.88 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 85.85 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्निपथः सुप्रीम कोर्ट में तीसरी याचिका दाखिल

नई दिल्ली: अग्निपथ योजना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में तीसरी याचिका दाखिल की गई है। तीसरी याचिका वकील हर्ष अजय सिंह ने दायर की है। याचिका में सरकार से इस योजना पर दोबारा विचार करने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि सरकारी खजाने पर बोझ […]
अग्निपथः सुप्रीम कोर्ट में तीसरी याचिका दाखिल

You May Like