भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी

News Hindi Samachar

हरिद्वार। हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में भीकमपुर के पास नदी में डूबे तीन युवकों की तलाश के दौरान एसडीआरएफ को बड़ी सफलता मिली है। लगातार दूसरे दिन चलाए गए सर्च ऑपरेशन में टीम ने एक युवक का शव बरामद कर लिया है, जबकि दो अन्य युवक अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश में एसडीआरएफ का अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर 2026 को थाना लक्सर से एसडीआरएफ को सूचना मिली थी कि भीकमपुर के समीप नदी में तीन युवक डूब गए हैं। सूचना मिलते ही बहादराबाद स्थित एसडीआरएफ पोस्ट से उप निरीक्षक दीपक सामंत के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

इसके बाद 25 नवंबर को जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम दोबारा घटनास्थल पर पहुंची और सुबह से ही लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान जवानों ने सूरज सिंह (19 वर्ष), पुत्र राजकुमार, का शव बरामद कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के लिए शव जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

वहीं, नदी में लापता शेष दो युवकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

Next Post

नागा चैतन्य की 'वृषकर्मा' का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया

साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता नागा चैतन्य एक बार फिर बड़े पर्दे पर नए अंदाज में नजर आने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म ‘थांडेल’ की सफलता के बाद अब वह अपनी आगामी फिल्म ‘वृषकर्मा’ को लेकर चर्चा में हैं। कार्तिक डंडू के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर […]
नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया

You May Like