आज का राशिफल, 15 मार्च 2023

News Hindi Samachar

मेष राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छी स्थिति दिख रही है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य नरम गरम बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा चलेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- जीवनसाथी भरपूर सहयोग देंगे। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- शत्रुओं में जीत हासिल करेंगे। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम-संतान में दूरी रहेगी। व्यापार भी मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। भावुकता पर काबू रखें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक रखें। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान ठीक। व्यापार लगभग ठीक दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है। गृहकलह भी संभव है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि- व्यापारिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- जुबान नियंत्रण में रखें। निवेश न करें अभी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द व नेत्रपीड़ा रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- आय में संतोषजनक बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन प्रफल्लित रहेगा। बच्चों की सेहत में सुधार होगा। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- राजकाज में भाग लेंगे। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग होगा। राजनैतिक लाभ होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सऊदी अरब ने 121 बोइंग हवाई जहाजों के ऑर्डर की घोषणा की

रियाद: सऊदी अरब ने दो राष्ट्रीय वाहकों के लिए 121 बोइंग 787 विमानों के ऑर्डर की घोषणा की है। सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) ने मंगलवार को बताया कि नवगठित रियाद एयर ने कहा कि वह 39 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर खरीदेगी, जिसमें 33 और अधिग्रहण करने के विकल्प होंगे। समाचार एजेंसी […]
सऊदी अरब ने 121 बोइंग हवाई जहाजों के ऑर्डर की घोषणा की

You May Like