30 जून 2023, आज का राशिफल

News Hindi Samachar

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। खर्च बढ़ेंगे। आय के नए स्रोत भी बनेंगे।

वृष राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा। परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। किसी भवन या सम्पत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है।

कर्क राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं।

सिंह राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। माता का सानिध्य मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। मित्रों से भेंट होगी।

कन्या राशि- मन अशान्त हो सकता है। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

1 जुलाई से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, मंगल देव करेंगे धन की बरसात

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन परेशान रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। धन की प्राप्ति होगी।

धनु राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में तरक्की होगी।

मकर राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। भाइयों का सहयोग रहेगा।

मीन राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पद्मश्री डॉ. बी. के. एस. संजय ने विश्व विख्यात भारतीय लेखक रस्किन बॉन्ड को अपना काव्य-संग्रह किया भेंट

देहरादून: रस्किन बॉन्ड एक विश्व विख्यात भारतीय लेखक है, जो अंग्रेजी भाषा में लिखते हैं। उन्होंने 500 से अधिक कहानियां, निबंध, कविताएं और उपन्यास लिखे हैं। उनका लेखन मुख्य रूप से बच्चों के लिए समर्पित है। उन्होंने पहला उपन्यास ”द रूम ऑन द रूफ” 1956 में 17 साल की उम्र […]
पद्मश्री डॉ. बी. के. एस. संजय ने विश्व विख्यात भारतीय लेखक रस्किन बॉन्ड को अपना काव्य-संग्रह किया भेंट

You May Like