मुख्यमंत्री योगी ने दी सिक्किम के स्थापना दिवस पर बधाई

लखनऊ उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को सिक्किम राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर वहां के निवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि सिक्किम में ‘अतुल्‍य भारत’ का दर्शन होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘सिक्किम के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! सिक्किम में ‘अतुल्‍य भारत’ का साक्षात दर्शन होता है।’’

इसी ट्वीट में योगी ने कहा, ‘‘प्रकृति की असीम अनुकंपा से समृद्ध, लोक-परंपराओं की यह अनुपम धरा विकास के नए प्रतिमान गढ़ती रहे, यही कामना है।’’  गौरतलब है कि आज से 48 वर्ष पहले 1975 में 16 मई को देश के 22वें राज्य के रूप में सिक्किम को मान्यता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एम्बरनाथ यूनाइटेड अटलांटा एफसी मेजबान शिलॉन्ग लाजोंग तालिका के शीर्ष संघर्ष में

मुंबई : अंबरनाथ यूनाइटेड अटलांटा एफसी मंगलवार को मुंबई के कूपरेज स्टेडियम में शिलॉन्ग लाजोंग के खिलाफ भिड़ेगी। घरेलू टीम ने आई-लीग 2 के फाइनल राउंड का पहला मैच शानदार खेला, जिसमें एफसी बेंगलुरू यूनाइटेड के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज की। शिलांग के खिलाफ इस संघर्ष को तालिका में […]
एम्बरनाथ यूनाइटेड अटलांटा एफसी मेजबान शिलॉन्ग लाजोंग तालिका के शीर्ष संघर्ष में

You May Like