बसपा और कांग्रेस के 452 पदाधिकारी-कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

News Hindi Samachar

हरिद्वार: बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की प्रेरणा से भारतीय जनता पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर डॉ. निशंक ने कहा कि जिस प्रकार से देश की जनता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रही है, वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस के पास ना तो नेता ही रहेंगे और ना ही कार्यकर्ता।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विगत आठ वर्षों में देसी नहीं अपितु विदेश में भी भारत का डंका बजा है और भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है, हमारे लिए गर्व की बात है और आज जिस प्रकार बामसेफ के संस्थापक सदस्य ऐसे वरिष्ठ नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अपनी आस्था भाजपा में व्यक्त की है उससे यह सिद्ध होता है कि बसपा और कांग्रेस के भ्रम जाल से अब लोग मुक्त हो रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रांतीय नेता मीनू कुमार, पूर्व बीडीसी सचिन मुखिया, पंकज कुमार उपप्रधान, मोकम सिंह सभासद नगर पंचायत भगवानपुर, वीर सिंह बीडीसी सदस्य, शुभम सहगल एडवोकेट ,ब्लाक महासचिव कांग्रेस सतीश कुमार, वीरेंद्र सिंह अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ,कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सचिन मुखिया आदि के नेतृत्व में कांग्रेस और बसपा के 452 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, मास्टर सत्यपाल चंदन त्यागी, राजकुमार कसाना, भाजपा उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, देशपाल रोड, शोभाराम प्रजापति, रविंदर कौर, मनोज गौतम, जिला महामंत्री आदेश सैनी, विकास तिवारी जिला जिला मंत्री ,राजीव भट्ट मंडल अध्यक्ष,पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारोत्तोलक अचिंता शुली ने भारत को दिलाया तीसरा स्वर्ण

बर्मिंघम: भारोत्तोलक अचिंता शुली (73 किग्रा) उम्मीदों पर खरे उतरे और उन्होंने यहां राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया। भारत के 20 वर्षीय भारोत्तोलक शुली ने पुरुषों के 73 किग्रा वर्ग में कुल 313 किग्रा के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण हासिल किया। उन्होंने स्नैच में 143 […]
भारोत्तोलक अचिंता शुली ने भारत को दिलाया तीसरा स्वर्ण

You May Like