चंपावत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास एक राइफल समेत दो करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसके अलावा उन पर 47 लाख रुपये से अधिक का कर्ज भी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। उसी के हलफनामे में उन्होंने इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास जो राइफल है, वो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास जो राइफल है, उसकी कीमत 1.5 लाख रुपए है। हालांकि उन्होंने अपने हलफनामे ने साफ किया है कि उन्होंने कभी भी इस राइफल का इस्तेमाल नहीं किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ कोई मामला भी लंबित नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हलफनामे के अनुसार उन पर 47 लाख रुपए का कर्ज भी है। उनकी पूरी संपत्ति की कीमत दो करोड़ रुपए है। वहीं उनकी पत्नी के नाम पर 47 लाख रुपये की संपत्ति है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए 9 मई को नामांकन किया था। चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होगा, जिसका परिणाम 3 जून को आएगा।
केदारनाथ-बद्रीनाथ रोड लैंडस्लाइड से बंद,ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे की हालत खतरनाक
Thu May 12 , 2022
देहरादून/रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत तब आई जब केदारनाथ से सीधे बद्रीनाथ जाने के लिए वैकल्पिक रूट चोपता-उखीमठ-मंडल गोपेश्वर मोटरमार्ग पर संसारी ऊखीमठ के बीच भारी भूस्खलन हुआ। दुर्घटना और रास्ते की हालत देख प्रशासन ने आवागमन बंद करवा दिया। दो दिन पहले इसी रास्ते पर दरारें थीं […]

You May Like
-
धामी सरकार ने चार साल में दी 25 हजार सरकारी नौकरियां
News Hindi Samachar September 6, 2025
