देश में कोरोना के 5,554 नए मरीज मिले, 16 की मौत

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में शनिवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 5,554 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 6,322 है। जबकि कोरोना संक्रमित 16 संक्रमितों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 39 लाख 13 हजार 294 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.70 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 48 हजार 850 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 1.47 प्रतिशत है। आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 3.76 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 88 करोड़ 90 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धारचूला में फटा बादल, काफी नुकसान

पिथौरागढ़: अभी इंद्र देव का प्रकोप पर्वतीय क्षेत्र के निवासियों पर जारी है। जनपद के कई क्षेत्रों में जहां भारी बारिश हो रही है वहीं आज सुबह-सुबह धारचूला के खोतिला में बादल फट गया है। इससे वहां भारी तबाही की खबरें आ रही हैं। हालांकि यह अभी प्राथमिक सूचना सूत्रों […]
धारचूला में फटा बादल, काफी नुकसान

You May Like