धारचूला में फटा बादल, काफी नुकसान

News Hindi Samachar
पिथौरागढ़: अभी इंद्र देव का प्रकोप पर्वतीय क्षेत्र के निवासियों पर जारी है। जनपद के कई क्षेत्रों में जहां भारी बारिश हो रही है वहीं आज सुबह-सुबह धारचूला के खोतिला में बादल फट गया है। इससे वहां भारी तबाही की खबरें आ रही हैं। हालांकि यह अभी प्राथमिक सूचना सूत्रों के हवाले से है। इसके अनुसार एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि तल्ला खोतिला गांव में बहुत ज्यादा जलभराव हो गया है। अभी तक एक महिला के लापता होने की सूचना है। काली नदी भी खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गई है। धारचूला मल्ली बाजार से भी सूचना मिल रही है कि वहां पर भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। सूत्रों ने नेपाल के लास्कु इलाके में भी बादल फटने की बात कही है। इससे वहां भी काफी नुकसान हुआ है। इसमें कई घर जमीदोंज होने की बात सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री का लोगों से आह्वानए देश के वैज्ञानिकों की उपलब्धियों का जश्न मनाएं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चौथी औद्योगिक क्रांति में भारत के वैज्ञानिकों की भूमिका को अहम बताते हुए देशवासियों से भारतीय वैज्ञानिकों की उपलब्धियों का जश्न मनाने का आह्वान किया है। साथ ही सभी राज्यों से विज्ञान, नवाचार और प्रौद्योगिकी पर आधुनिक नीति तैयार कर उसे लागू करने की […]
प्रधानमंत्री का लोगों से आह्वानए देश के वैज्ञानिकों की उपलब्धियों का जश्न मनाएं

You May Like