देश में कोरोना के 5,747 नए मरीज मिले, 16 संक्रमितों की मौत

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में शनिवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 5,747 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 5,618 है। जबकि 16 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 39 लाख 53 हजार 374 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.71 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 46 हजार 848 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 1.69 प्रतिशत है। आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 3.40 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 89 करोड़ 12 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वकर्मा जयंती पर देशवासियों को दी बधाई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अमृतकाल के दौरान कौशल और कर्तव्य की भावना राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “देशवासियों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की अनंत शुभकामनाएं। […]
प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वकर्मा जयंती पर देशवासियों को दी  बधाई

You May Like