देश में कोरोना के 6,422 नए मरीज मिले, 14 संक्रमितों की मौत

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में गुरुवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 6,422 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 5,748 है। जबकि 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 39 लाख 41 हजार 840 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.71 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 46 हजार 389 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.04 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 3.14 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 89 करोड़ 06 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोबाइल और पैसे चुराने वाले तीन गिरफ्तार

हरिद्वार: कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन और 1100 रुपये भी बरामद हुए हैं। एएसपी ज्वालापुर रेखा यादव ने बताया कि सराय स्थित गायत्री विहार कॉलोनी निवासी दिलशाद अहमद के घर से कुछ […]
मोबाइल और पैसे चुराने वाले तीन गिरफ्तार

You May Like