गोवा तट पर नियमित उड़ान के दौरान मिग-29के दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: गोवा में एक मिग 29के लड़ाकू विमान क्रैश हुआ है। गोवा तट पर नियमित उड़ान के दौरान यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पायलट बाहर निकलने में कामयाब हो गया, जिससे उसकी जान बच गई। भारतीय नौसेना ने इस मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब तकनीकी खराबी आने के बाद विमान वापस बेस लौट रहा था। बता दें, रूस की मिकोयांग कंपनी द्वारा निर्मित मिग-29 विमान भारतीय सेना में अहम भूमिका निभाता रहा है। वायुसेना में इसकी संख्या 70 के करीब है। वायुसेना के साथ-साथ भारतीय नौसेना भी इस विमान का इस्तेमाल करती है।

इससे पहले राजस्थान के बाड़मेर में इसी साल 29 जुलाई को प्रशिक्षण उड़ान के दौरान भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलट शहीद हो गए थे। इनकी पहचान हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के संधोल के विंग कमांडर मोहित राणा (39) और जम्मू के फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितिया बल (26) के रूप में हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या धाम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया संत रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या के निर्मोचन चौराहा स्थित राधा कृष्ण अम्मा मंदिर में रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण किया। अनावरण के मौके पर मुख्यमंत्री के साथ जगद्गुरु रामानुजाचार्य राघवाचार्य और जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्रीधराचार्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री […]
अयोध्या धाम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया संत रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण

You May Like